SUMIT SHEORAN

December 2020 Core Update in Hindi

by | Dec 26, 2020 | SEO

पुरे सात महीनो के बाद, गूगल ने कोर अपडेट लांच कर किया है - दिसंबर 2020 कोर अपडेट।

गूगल ने इस बात की घोषणा कर दी है की गूगल का नया कोर अपडेट आ गया है जो की दिसंबर 2020 कोर अपडेट है। यह इस साल का तीसरा कोर अपडेट है। इसके अलावा गूगल ने दो और कोर अपडेट दिए है जो की पहला अपडेट जनुअरी 2020 में तथा दूसरा अपडेट मई 2020 में।

अगर हम हिस्ट्री ऑफ़ गूगल अपडेटस के बारे जाने तो हमे पता चलता है की गूगल हर कुछ महीनो के अंतराल में एक कोर अपडेट देता है, जो की इस बार सात महीनो के बाद अब देखने को मिला है।

उद्घोषणा/The announcement, यहां गूगल ने ट्वीट के द्वारा घोषणा की है की "आज कुछ समय बाद हम ब्रॉड कोर अल्गोरिथम अपडेट जारी कर रहे है। ठीक उसी तरह जिस तरह से हम हर साल कई बार करते है। इसे कोर अपडेट 2020 कहा जाता है।

इस अपडेट को रोल आउट करने से पहले गूगल ने हमे बताया भी था की आज 1 pm ET(भारतीय मानक समय 11:30pm) पर एक ब्रॉड कोर अपडेट जारी करने वाले है। इसके लगभग ढाई घंटे के बाद अपडेट को रोल आउट कर दिया गया।

इसके बाद गूगल ने कहा की हमेशा की तरह यह अपडेट भी पूरी तरह से रोल आउट होने के लिए एक से दो सप्ताह का समय लेगा।

पिछले कुछ Core Updates:

अगर हम बात करे इससे पहले कोर अपडेट की तो वह गूगल ने मई 2020 में जारी किया था। यह उपडेट भी एक काफी बड़ा कोर अपडेट था। इससे पहले इसी साल जनुअरी 2020 में एक कोर अपडेट दिया गया था। उससे पहले सितम्बर 2019(core update) में दिया था। इस अपडेट ने भी बहुत बड़े-बड़े ब्लोग्स को बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। इसके बाद गूगल ने एक अपडेट नवंबर 2019 में भी दिया था लेकिन वह मुख्यतः लोकल रैंकिंग के लिए था।

अगर आप इस कोर अपडेट से प्रभावित हुए है तो क्या करे?

अगर इस कोर अपडेट के द्वारा आपकी वेबसाइट पर गलत प्रभाव पड़ा है या रैंकिंग में गिरावट आई है, तो गूगल आपको कुछ एक सुझाव देता है जिनका आप प्रयोग करके अपनी रैंकिंग सुधार सकते है। लेकिन ऐसा भी नहीं है की आप इस गाइड को पढ़कर एक दिन में अपनी पुरानी रैंकिंग वापिस पा लेंगे। क्योकि ऐसा कोई तरीका नहीं है जिसे अपनाकर आप ऐसा कर सकते है। यहां गूगल आपको कुछ प्रश्नो की एक सूचि प्रदान करता है अगर आपकी वेबसाइट core update से प्रभावित हुई है तो। इसके अलावा आप केवल इस ब्लॉग को ही नहीं बल्कि इस ब्लॉग पर दिए गए लिंक का अनुपालन करके और बेहतर जान सकते है। क्योकि यहां इस आर्टिकल में आपको कुछ एक ऐसे आर्टिकल के लिंक मिलेंगे जिन्होंने इन गूगल द्वारा दी गई गाइडलाइन्स का सही पालन किया है, और बेहतर परिणाम हासिल किये है।

Related Posts