SUMIT SHEORAN

Facebook se paise Kaise kamaye or How to Earn Money From Facebook

by | Apr 11, 2020 | Blogs

Facebook Se Paise Kaise Kamaye -

तो दोस्तों आज के समय में कोई भी ऐसा युवा नहीं होगा जो की सोशल मीडिया या फेसबुक का प्रयोग नहीं करता होगा, लेकिन उन सभी में ऐसे बहुत ही कम लोग है जो जे जानते है की हम सोशल मीडिया के सहारे केवल एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि एंटरटेंनमेंट के साथ-साथ अच्छी खासी कमायी भी कर सकते है।

जी हां! सोशल मीडिया से पैसे भी कमाए जाते है और ऐसे बहुत से उद्धारण आपको इंटरनेट पर भी मिल जाएंगे जो की सोशल मीडिया के जरिये बहुत अच्छी इनकम करते है।

तो फिर आप क्यों नहीं? आपके पास भी सोशल मीडिया के सहारे पैसे कमाने का एक सुनहरा मौका है।

तो दोस्तो मै Sumit Sheoran एक डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल, और आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है facebook se Paise Kaise Kamaye ।

इस आर्टिकल को शुरू करने से पहले मै आपसे एक मित्र के तौर पर कुछ एक अन्य जानकारी साझा करना चाहता हु जो की आपके लिए कुछ फायदेमंद होगी और आगे इस काम को करने के लिए आकपा मनोबल भी बढ़ाएगी।

आज के समय में फेसबुक सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो में से एक है। वर्तमान समय में टिकटोक भी एक बहुत ज्यादा तेजी से पॉपुलर होने वाला प्लेटफॉर्म है लेकिन वह भी अभी तक फेसबुक से बहुत पीछे है।

आज के समय में सायद ही ऐसा कोई स्मार्टफोन होगा जिसमे की फेसबुक एप्लीकेशन ना हो। यदि हम आधिकारिक आकड़े की बात करे तो पुरे संसार की जनसँख्या लगभग 7-8 बिलियन है। और अकेले फेसबुक पर खातों की संख्या लगभग 4 बिलियन है।

अगर फेसबुक के डेली उपयोगकर्ताओं की बात करे तो लगभग 2.7 बिलियन है। जो की अपने आप में एक बहुत बड़ा आकड़ा है और इतनी बड़ी सँख्या में users, आपको सोशल मीडिया से किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर देखने को नहीं मिलिंगे।

फेसबुक की पिछली यानि 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार सालाना कमाई में 26% वृद्धि की है, जो की तीन महीनो के लिए 15.08 बिलियन थी। वास्तव में इतनी बड़ी कमाई करना एक बहुत ही मुश्किल कार्य है लेकिन फेसबुक ने केवल तीन महीनो में इतनी राशि कमाई है तो इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है की आप फेसबुक से कितना कमा सकते है।

इस बारे में दोस्तों मै तो एक ही राय दूंगा की बहती गंगा में हाथ धोने का इससे अच्छा मौका कोई और नहीं हो सकता।

तो दोस्तों फेसबुक हमसे इतना पैसा कमाता है, तो दोस्तों तो क्या आपको नहीं लगता कि आपको भी फेसबुक से पैसा कमाना चाहिए। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत भी करनी पड सकती है लेकिन ज्यादा नहीं बस आपको थोड़ा सा अपने समय का शेड्यूल बनाना होगा यदि आप एक अच्छा समय शेड्यूल बना लेते है तो फेसबुक से पैसे कमाना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाएगा।

आपको चिंतित होने की कोई आवस्य्क्ता नहीं है दोस्तों, मै आपको हर छोटी से छोटी जानकारी प्रदान करने की कोसिस करूँगा और यदि आपको अन्य किसी भी टॉपिक पर जानना है तो निचे कमेंट बॉक्स में टाइप कर दीजिये।

यदि आपको फेसबुक की कमाई या इसी तरह की फेसबुक से जुडी और भी रोचक जानकारीयो के बारे में जानना है तो आप यहा Visit कर सकते है।

फेसबुक से पैसे कमाने के बहुत से तरिके है जिनके बारे में मै आपको Step-By-Step बताऊंगा।

तो चलिए दोस्तों अब जानते है की Facebook se paise Kaise Kamaye –

जानिये कुछ आसान तरीको के माध्यम से Facebook se Paise Kaise Kamaye -

  1. Facebook Page के माध्यम से।                                                                                                                                                      (i) अपनी Niche या आला चुने।                                                                               (ii) पेज पर सामग्री /Content डाले।                 (iii)अपनी अधिक-से-अधिक पहचान और सम्बन्ध बनाये।
  2. Facebook Freelancer बनकर।
  3. प्रभावशाली या Influencer बनकर।
  4. विभिन्न प्रकार के Accounts बेचकर।
  5. Facebook Group बनाकर।
  6. अपना उत्पाद/प्रोडक्ट बेचकर।
  7. Facebook App के माध्यम से।

#1. Facebook Page के माध्यम से -

यदि आप जानना चाहते है की Facebook Page Kaise Banaye? तो यहां Visit करे।

जैसा की आप जानते है आजके समय में फेसबुक पेज बहुत ज्यादा पॉपुलर है। हम आपना जितना भी समय फेसबुक पर गुजारते है उस में से हमे सबसे ज्यादा पोस्ट लगभग pages की ही दिखती है।

तो क्या आप ने कभी सोचा है की ये इतनी पोस्ट डालने के लिए पेज एडमिन अपना कितना समय बर्बाद कर देता है। और अगर वह अपना समय पोस्ट करने में लगाता है तो क्या उसे कोई फायदा भी होता है

जी हां। आप जितने भी पेज देखते है जिन पर बड़ी संख्या में उसके फोल्लोवेर्स होते है उन्हें बहुत अच्छा फायदा होता है। जितनी बड़ी संख्या में उस पेज को फॉलो करने वाले होंगे उतनी ही अच्छी कमाई भी होती है।

इसीलिए आप देखते है की आजकल हर कोई फेसबुक पेज बनाता है। लेकिन केवल फेसबुक पेज बनाना ही काफी नहीं है। इसके साथ-साथ उस पर मेहनत करना भी नितांत आवश्यक है।

फेसबुक पेज से वैसे तो पैसे कमाने के बहुत से तरिके है लेकिन जो बहुत ज्यादा पॉपुलर और अच्छी कमाई करने वाले है वे दो तरिके है। पहला है की आप अपने फेसबुक पेज पर किसी भी चीज को स्पॉन्सर करके पैसे कमा सकते हो जो की सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

और दूसरा है की आप अपने पेज को मोनेटाइज भी कर सकते हो। यानि की जिस तरह से YouTube को मोनेटाइज किया जाता है बिलकुल उसी तरह से फेसबुक पेज भी मोनेटाइज होता है लेकिन उसके लिए आपको फेसबुक के उस क्राइटेरिया को पूरा करना होगा।

तभी आप उसे मोनेटाइज करवा सकते हो। उसके लिए आपके पेज पर दस हज़ार लाइक होने चाहिए। तभी आपका पेज मोनेटाइज होगा।
जो की ज्यादा बड़ा नहीं है अगर आप डेली आपने पेज पर काम करते है और अच्छी अच्छी पोस्ट्स करते है तो थोड़े दिनों में ही आप इस क्राइटेरिया को पूरा कर लोगे।

इसके बाद यदि आपके पेज पर अच्छे लोगो का एक बड़ा समूह है तो आपकी Niche से सम्बंधित कम्पनिया आपको कांटेक्ट करना चाहेगी ताकि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस को स्पॉन्सर करो।

जिससे की आप एक बहुत अच्छी इनकम कर सकते हो। यह फेसबुक पेज से कमाई करने का सबसे अच्छा तरीका है जो की आज कल बहुत ज्यादा प्रचलित है।

इसके लिए आपको अपना पेज बनाते समय कुछ एक बातो को ध्यान में रखना होगा जो की निचे दी गई है।

अपनी niche /आला चुने –

जब भी आप अपना पेज बनाये उससे पहले एक बात तय कर ले की आपको आपने पेज किस बार में बनाना है। कहने का मतलब है की पेज बनाने के बाद आप उस पर कैसा कंटेंट डालने वाले है।

आपका पेज किसी भी एक चीज से संबंधित होना चाहिए। मान लेते है की आपका पेज स्टडी से सम्बंधित है तो आप उस पर joke या हसी मजाक की पोस्ट नहीं कर सकते।

यदि आप ऐसा करते है तो आपका पेज कभी ग्रो नहीं होगा। तो इस बात का खास ध्यान रखे की आपका पेज एक ही niche से सम्बंधित हो और वह niche भी आपके इंटरस्ट के अनुसार हो तभी आप उस पर रेगुलर काम कर पाओगे।

बहुत सी niche ऐसी होती है जिनमे पैसा बहुत ज्यादा होता है लेकिन उन पर काम करना भी उतना ही मुश्किल होता है।

यदि आप अपने इंटरस्ट के विपरीत केवल उस Niche में पैसे को देखकर उस niche पर पेज बना लेते है तो इसका आपको फायदे के बजाय नुकशान भी हो सकता है जैसे की आपका कुछ समय बाद उस काम को करने में मन नहीं लगेगा और आप उस पर काम करना बंद कर दोगे जिससे की आपका समय और मेहनत दोनों बेकार हो जायगी।

और न ही आप कभी दोबारा उस काम का करना चाहोगे।

इसीलिए शुरुआत में ही अपने लिए एक अच्छी Niche ढूंढे और उस पर काम करना सुरु करे।

पेज पर सामग्री /Content डाले -

एक सही Niche पर पेज बनाने के बाद अगला काम होता है उस पर सही सामग्री प्रकाशित करना। एक साधारण तरिके से सामग्री प्रकाशित करने और एक रणनीति के तहत सामग्री डालने में बहुत ज्यादा अंतर् होता है।

एक पेज के ग्रो होने या न होने में यह मुख्य घटक होता है की उस पर किस समय किस तरह की सामग्री डाली जा रही है।

तो अब जानते है की आपको यह कार्य किस तरह से करना है?
आपको अपनी पोस्ट डालने के लिए एक सही समय का चयन करना होगा। जैसे की सबसे पहले तो आपको यह तय करना है की आप दिन में कितनी पोस्ट करोगे फिर उसी हिसाब से आप अपनी पोस्ट के लिए एक निश्चित समय के अंतराल के बाद अपनी दूसरी पोस्ट कर सकते है।

फिर इसके बाद जब आपके पेज पर अच्छी खासी पोस्ट हो जाए तब आपको अपना फेसबुक पेज के इनसाइट में जाकर चेक करना है किस समय कोण सी पोस्ट ने बेहतर परिणाम दिए है।

इनसाइट का मतलब है की यह फेसबुक द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक फीचर है जो की यह बताता है की आपके द्वारा भूतकाल में डाली गई सभी पोस्ट्स में से कोण सी पोस्ट ने किस समय सबसे बेहतर रिजल्ट दिया है। यह आपको अपने पेज पर ही एक ऑप्शन के रूप में मिलेगा।

इसकी सहयता से आप अपने पेज के लिए यह तय कर सकते है की आपके फोल्लोवेर्स किस समय किस प्रकार की पोस्ट देखना पसंद करते है। इससे आपको अपने फोल्लोवेर्स की रुचियों के बारे में पता चलेगा जिससे की आप उन्हें और अच्छा कंटेंट प्रदान कर पाओगे।

इससे आपका पेज ग्रो होने में बहुत मदद मिलेगी।

अधिक सम्बन्ध /पहचान बनाये -

तो दोस्तों यहां भी आप किसी न किसी रूप में मार्केटिंग कर रहे है तो ऐसे में आपको जरुरत है की आपकी अपनी एक पहचान हो।

लेकिन कैसे? सवाल बिलकुल सही है।

तो आपको करना क्या है की अगर आपके पास में पेज पर स्पॉन्सर के लिए ऑफर आते है या पहले किसी भी ब्रांड के लिए स्पॉन्सर किया है तो आप उनके बारे में कुछ अच्छा सा लिख सकते है। अब सवाल आता है की कहा लिखे?

तो आपके पास लिखने के लिए बहुत सरे ऑप्शन है जिनमे से LinkedIn एक बहुत ही अच्छा और जाना मन प्लेटफॉर्म है। यहां आपने विचार अपने फोल्लोवेर्स या अन्य लोगो के साथ साझा कर सकते है। इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा।

जैसे-जैसे आप लिखते जायँगे वैसे-वैसे आपकी लोकप्रियता बढ़ती जाएगी। फिर एक समय ऐसा आएगा की बड़ी-बड़ी कम्पनिया आपको अपने प्रोडक्ट्स को स्पॉन्सर करने के लिए आपसे कांटेक्ट करेगी और आपके अपने प्लेटफॉर्म पर लिखने के लिए भी आपको पैसे देंगी।

यह एक ऐसा ऑप्शन है जो आपको आने वाले समय में बहुत ही अच्छा लाभ देने वाला है। यदि आप इन सभी तरीको को एक साथ आपने पेज के लिए लागु करते है तो आपके लिए सोने पर सुहागा होगा।

अब बढ़ते है अगले तरिके की ओर -

#2. Facbook Freelancer बनकर -

Facebook Freelancer बनकर भी लोग आज के समय में लाखो रूपए कमा रहे है। आप भी इसके सहारे आप घंटो के हिसाब से एक अच्छी खासी इनकम कर सकते है।

लेकिन इसे करने के लिए आपके पास एक अनुभव होना जरुरी है तभी आप एक फ्रीलांसर के रूप में कार्य कर सकते है।

इसे करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार की चीजे आना आवश्यक है जैसे की -

(i) फेसबुक के किसी भी अकाउंट के stats को analyse या विष्लेशण करना आना चाहिए। विष्लेशण से अभिप्राय है की अगर आप किसी के पेज या ग्रुप के अकाउंट का डाटा analyse कर रहे है तो आपको यह देखना आना चाहिए की किस पोस्ट ने किस समय कितना अच्छा परफॉर्म किया है ओर इसी के आधार पर आगे किस प्रकार की पोस्ट करनी चाहिए।
जिस प्रकार से गूगल पर एक वेबसाइट के डाटा को अनलयसे किया जाता है ठीक उसी प्रकार से फेसबुक के डाटा को भी चेच किया जाता है जो की एक अच्छा फ्रीलांसर बेहतर ढंग से कर सकता है।

यदि आप जानना चाहते है की फेसबुक इनसाइट क्या होता है? तो यहां विजिट करे। यहां आपको आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा।

(ii) एक फ्रीलांसर बनने के लिए आपको किसी भी प्रकार की मार्केटिंग स्ट्रॅटजी बनानी आनी चाहिए। क्योकि जब भी हम फेसबुक पर या किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई कैंपेन चलाते है तो उसे सफल बनाने के लिए पहले से एक रणनीति बनानी पड़ती है।
यदि आपकी कैंपेन के लिए रणनीति सही नहीं है तो चाहे आप उस पर कितना भी पैसा क्यों न खर्च कर दे वह कभी भी सफल नहीं हो सकता। इसीलिए एक फ्रीलांसर के लिए उसे मार्केटिंग स्ट्रेटजीस बनानी आनी चाइये।

#3. प्रभावशाली या Influencer बनकर -

अब जानते है की एक इन्फ्लुएंसर बनकर पैसे कैसे कमा सकते है? तो देखिये, दरअशल इन्फ्लुएंसर किसी भी सामान्य फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से बनना संभव है।

इसके लिए आपको किसी भी एक Niche पर ही जोर देना होगा। जैसा की आप ने भी देखा होगा की बहुत सारे लोग अपनी स्टोरीज में विभिन्न प्रकार से ब्रांड्स कर प्रचार करते है।

जैसे की अगर हम बात करे sheos की तो कई बार स्पोर्ट्स person या कोई भी indivisual जूते पहनकर वाकिंग करते हुए दिखाया जाता है खासकर फेसबुक स्टोरीज में ऐसा होता है।

वह इन्फ्लुएंसिंग ही कहलाता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस आपकी पोस्ट को इस तरह से रिप्रेजेंट करना है ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी पोस्ट को लाइक ओर शेयर करे। ताकि ब्रांड को आपके बारे में पता चले ओर वे आपको अपने काम के लिए हायर कर सके।

यह बहुत ही आसान और जल्दी पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है।

#4. Accounts बेचकर -

आप अपने फेसबुक अकाउंट को बेचकर भी पैसे कमा सकते हो लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्ते है।

वे इस प्रकार है की यदि आपका अकाउंट बहुत पुराना है तो भी आप उसे बेचकर पैसा कमा सकते है। क्योकि फेसबुक किसी भी नए अकाउंट से पुराने अकाउंट को ज्यादा अहमियत देता है| इसीलिए आजकल लोग अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए पुराने एकाउंट्स को खरीदना पसंद करते है।

इसी प्रकार केवल फेसबुक अकाउंट को ही नहीं बल्कि फेसबुक पेज या ग्रुप को बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं क्योंकि फेसबुक पेज या ग्रुप की कीमत उसके लाइक करने वाले लोगों पर निर्भर करती है| जितने अधिक लोग उसके लाइक करने वाले होंगे उसके उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा होगी| क्योंकि जब कोई उस पेज पर प्रमोशन के लिए आता है तो वह उस पेज को लाइक करने वाले लोगों की संख्या को देखकर ही प्रमोशन की कीमत निर्धारित करता है| इसीलिए यदि आपके पास कोई फेसबुक पेज या ग्रुप है जिसे बहुत अच्छी संख्या में लोगों के द्वारा लाइक किया गया है या कहें कि अच्छी फैन फोल्लोविंग है तो उसे आप एक अच्छे कीमत में बेच सकते हैं|

#5. Facebook Group बनाकर -

सबसे पहले फेसबुक पर अपना एक ग्रुप बनाएं| इसके बाद आपको 10000 लोगों का एक समूह बनाना होगा| ताकि आप अपने ग्रुप को monetise कर सकें| इसके बाद ग्रुप्स से पैसे कमा सकते हैं| क्योंकि यह एक फेसबुक द्वारा दी गई कंडीशन है| इसके बाद यदि आप ग्रुप में कोई भी वीडियो डालते हैं तो उसे मोनेटाइज कर सकते हैं|

इसके बाद फेसबुक ने कुछ और भी कंडीशन रखी है जिसमें से एक यह है कि आपकी वीडियो 3 मिनट से ऊपर की होनी चाहिए| एवं इसे एक मिनट से अधिक देखा जाना चाहिए तभी यह वीडियो आपको कुछ एअर्निंग करके देगा।

इसके अलावा आप यहां इमेजेज, ब्लॉग पोस्ट एवं अन्य इन्फॉर्मेशनल कंटेंट को भी शेयर कर सकते है।

इसके अलावा ग्रुप से कमाई करने का सबसे प्रभावित तरीका यह है की यह आप पेड सेर्वेस भी कर सकते है। किसी भी कंटेंट को स्पॉन्सर करके पैसे कमा सकते है।
और यदि आपका किसी भी प्रोडक्ट या सर्विसेज से सम्बन्धियत कोई बिज़नेस है तो भी आप ग्रुप से काफी अछि एअर्निंग कर सकते है।

Related Posts